चंद्रपुर

Published: Apr 17, 2024 10:04 AM IST

Chandrapur Lok Sabha Elections 2024चंद्रपुर सीट पर सुधीर मुनगंटीवार को टक्कर देंगी कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर, जानें अब तक किसकी रही सत्ता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
चंद्रपुर लोकसभा सीट (डिजाइन फोटो)

चंद्रपुर: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में पश्चिमी महाराष्ट्र बेहद (Western Maharashtra) अहम है क्यूंकि यहां राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। हर एक पार्टी खास कर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) इस राज्य में अपने पुख्ता उम्मीदवारों को खड़ा कर रही है। आज जानते हैं संसदीय सीट में से एक चंद्रपुर में दोनों पार्टी अपने किन दिग्गज नेताओं को उतारने वाली है।

सुरेश धानोरकर के सहारे जीती थी कांग्रेस
नागपुर सहित चंद्रपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर की सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन पांच सीटों में सबसे ज्यादा (26 प्रत्याशी) नागपुर में हैं, जबकि चंद्रपुर में 15 उम्मीदवार हैं। पहले चरण की पांच सीटों में चंद्रपुर की सीट ऐसी हैं जो 2019 के चुनावों में कांग्रेस को मिली थी। यहां साल 2019 में कांग्रेस-एनसीपी (अविभाजित) के प्रत्याशी के तौर पर पार्टी के नेता सुरेश नारायण धानोरकर ने जीत हासिल की थी। इस बार इसी सीट से उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर (Pratibha Dhanorkar) को मैदान में उतरीं हैं।

सुरेश नारायण धानोरकर- प्रतिभा धानोरकर (डिजाइन फोटो)

बता दें, प्रतिभा धानोरकर इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं। प्रतिभा धानोरकर राज्य की युवा उम्मीदवारों में शामिल हैं। उनकी उम्र महज 37 साल है।

कैबिनेट मंत्री से भिड़ेंगी प्रतिभा धानोरकर
जहां 2019 में इस सीट से जीत हासिल कर चुकी कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत सुरेश धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने इस सीट से ओबीसी नेता और वर्तमान एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार मैदान में उतारा है। मूलरूप से चंद्रपुर के रहने वाले सुधीर मुनगंटीवार इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली बल्लारपुर से विधायक हैं। इस बार उनपर कांग्रेस की जीत की कड़ी तोड़ कर अपने क्षेत्र में कमल खिलाने की जिम्मेदारी होगी।

कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

बता दें, महाराष्ट्र में बीजेपी के मुख्य नेताओं में से एक सुधीर मुनगंटीवार तीसरी बार चंद्रपुर लोकसभा से अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। इससे पहले वे दो बार 1989 और 1991 में चंद्रपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार असफल रहे।

होगी करारी टक्कर
सुधीर मुनगंटीवार के लिए चंद्रपुर में कमल खिलाना इतना भी आसान नहीं होगा क्यूंकि अब तक उन्होंने इस सीट से जीत हासिल नहीं की, जबकि प्रतिभा धानोरकर के पति सुरेश धानोरकर ने 2019 के लोकसभा चुनावों में दिग्गज नेता हंसराज अहीर को शिकस्त देते हुए यह सीट बीजेपी से 44,763 मतों से छीन ली थी।

कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार- प्रतिभा धानोरकर (सौजन्य : सोशल मीडिया)