चंद्रपुर

Published: May 30, 2023 08:55 AM IST

Balu Dhanorkar No Moreमहाराष्‍ट्र: चंद्रपुर कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली में निधन, बीते कुछ दिनों से थे बीमार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/चंद्रपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के एकमात्र कांग्रेसी सांसद सुरेश उर्फ ​​बालू धानोरकर (MP Balu Dhanorkar)  का आज इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह 48 साल के थे। बता दें कि, उनका बीते 3 दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले वे किडनी की बीमारी के लिए उनका नागपुर में इलाज चल रहा था। 

लेकिन फिर अचानक दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया। वह वे बीते दो दिनों से वेंटीलेटर पर थे। कल पूरे दिन उनके इलाज पर प्रतिक्रिया की अनेकों खबरें आ रही थीं। ऐसे में सभी को यह भी उम्मीद थी कि वे सकुशल लौट आएंगे। लेकिन फिर सोमवार-मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।

बालू उर्फ सुरेश धनोरकर चंद्रपुर से सांसद थे। वहीं बीते चार दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था। वहीं अस्पताल में भर्ती होने के चलते वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे। जानकारी हो कि, उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर वरोरा विधानसभा से विधायक हैं।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, धानोरकर की पार्थिव देह दिल्ली से नागपुर होते हुए दोपहर 1।30 बजे वरोरा उनके आवास वरोरा, वहीं आज 30 मई दोपहर 2 बजे से 31 मई की सुबह 10 बजे तक उनके निवास वरोरा में दर्शन के लिए लाई जाएगी। फिर आगामी 31 मई को सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि, धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता था। वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे BJP के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था। धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अहीर को चुनाव में शिकस्त दी थी।