चंद्रपुर

Published: Feb 12, 2022 11:57 PM IST

Diedदुपहिया में फंसा साडी का पल्लू, महिला की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

चंद्रपुर: रिश्तेदार के शादी समारोह से दुपहिया में सवार होकर लौट रही एक महिला के साडी का पल्लू दुपहिया के पहिया में फंसने से महिला नीचे गिर पडी जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात 1030 बजे भेजगांव पुल के पास घटी है। मृतक कल्पना विलास नंदगिरीवार (55) है।

देवाडा बु. निवासी कल्पना नंदगिरीवार अपनी रिश्ते की बहन के बेटी के विवाह में शामिल होने के लिए मूल गई थी। विवाह समारोह निबटाकर घोडे नामक व्यक्ति की दुपहिया में बैठकर मूल से देवाडा बु. की ओर लौट रही थी कि पुल के पास दुपहिया में उनकी साडी फंसने से नीचे गिर पडी। उन्हे तत्काल जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर लाया गया। किंतु अस्पताल पहुंचने के पूर्व उनकी मौत हो चुकी थी।