चंद्रपुर

Published: Nov 19, 2020 03:36 PM IST

चंद्रपुरमहिलाओं के लिए स्व. गांधी के विचार प्रेरणादायी विधा.धानोरकर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चंद्रपुर. विधायक प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि स्व. इंदिरा गाधी सभी के लिए आदर्श व्यक्तित्व है। पुरूषप्रधान समाज में एक महिला का प्रधानमंत्री होना बहुत सम्मान की बात थी बंगलादेश के निर्माण के बाद उनकी लोकप्रियता चरम पहुंच गई। उन्होने अपने कार्यकाल में देशहित के कई निर्णय लिये। कोयला क्षेत्र से निजीकरण समाप्त किया। राजनीति में महिलाओं और युवतियों के लिए वे प्रेरणादायी व्यक्तित्व है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जयंती के मौके पर उपजिला अस्पताल वरोरा में फल वितरण साथ ही अहिल्याबाई होलकर वृध्दाश्रम बोर्डा त. वरोरा में फल एवं अनाज किट का वितरण कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर विधा. प्रतिभा धानोरकर, प्रदेश महासचिव इरशाद शेख चंद्रपुर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कोत्तावार, वरोरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष विलास टिपले, सचिव मनोहर स्वामी, मिलिंद भोयर, शुभम चिमूरकर, देवेंद्र दडमल, योगेश लोहकरे, रवींद्र धोपटे, संजीवनी भोयर, चंद्रकला चिमूरकर, सन्नी गुप्ता, सुभाष दांडडे, तुसली आलाम, राहुल देवडे, विक्की वानखेडे, सोनू येवले सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वृध्दाश्रम के लोग आदि उपस्थित थे।