चंद्रपुर

Published: Sep 18, 2020 06:05 PM IST

चंद्रपुरगाज की चपेट में आने से दंपति की मृत्यु

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ब्रम्हपुरी. आज शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे के दौरान जोरदार गरज, बिजली की गडगडाहट के बीच गिरी गाज की चपेट में आने से राउत दंपति की मृत्यु हो गई। मृतकों में पारडगांव निवासी पिंटू मोतीराम राउत (30) और गुंजन पिंटू राउत का समावेश है।

आज दोपहर यह दंपति किसी काम से ब्रम्हपुरी आये थे। दोपहर के समय काम निबटाकर दोनों मोटर साइकिल में सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गरज के साथ बरसात शुरु हो गई और भगवती राईस मिल के पास उनकी दुपहिया पर गाज गिरने से पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। राउत दंपति को 8 महीने की संतान है। दोनों की मृत्यु से राउत परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है।