महाराष्ट्र

Published: Jan 08, 2022 08:56 PM IST

Night Curfew in Maharashtraमहाराष्ट्र में गहराया कोरोना का संकट! उद्धव सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo : PTI

मुंबई: कोरोना(Corona) के बढ़ते मामले और ऑमिक्रॉन(Omicron) के खतरे की बीच महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत राज्य में 10 जनवरी से नाईट कर्फ्यू लागु होगी। सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन (Corona Guideline)  के मुताबिक स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, ब्यूटी सलून, चिड़ियाघर, संग्रहालय और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। वहीं, सलून और मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरु रहेंगे। 

सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन

महाराष्ट्र में आए  41,434 नए मामले 

गौरतलब है कि, राज्य में बीते 24 घंटे में 41,434 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 13 लोगों की मौत हो  गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 68,75,656 और मृतकों की संख्या 1,41,627 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस से 9,671 लोग मुक्त हो गए हैं, वहीं राज्य में अब तक 65,57,081 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल में राज्य में 1,73,238 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.37 और डेथ रेट 2.05 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 8,45,089 होम क्वारंटाइन और 1,851 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।