महाराष्ट्र

Published: Jun 04, 2021 08:57 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में लगातार गिर रहा कोरोना का ग्राफ; पिछले 24 घंटे में आए 14,152 नए मामले, 20,852 लोग हुए ठीक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी की दूसरी लहर (Corona Pandemic Second Wave) की स्पीड कम हो गई है। बड़ी संख्या में लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं और नए मामले भी कम आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 14,152 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 20,852 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 289 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस बात की जानकारी शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 14,152 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 184 लोगों ने अपना दम तोड़ा है। ताजा आंकड़े आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 58,05,565 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 97,683 हो गई है। राज्य में आज 20,852 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,07,058 हो गई है। राज्य में फिलहाल 1,96,894 एक्टिव केस हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में 15,229 मामले मिले थे और 307 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई थी। वहीं 25,617 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।

अब बात करते है राजधानी मुंबई की। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 973 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 24 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,207 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 27,351 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,09,941 और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,989 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,76,400 लोग ठीक हो चुके हैं।