महाराष्ट्र

Published: Jun 21, 2021 10:48 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में लगातार गिर रहा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 6,270 नए मामले

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo : PTI

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) का ग्राफ गिर रहा है। कोरोना के मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 6,270 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 94 लोगों की मौत हुई है। वहीं 13,758 लोग ठीक हुए हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 6,270  नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,79,051 हो गई है। वहीं 94 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,18,313 हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में आज 13,758 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 57,33,215 हो गई। फिलहाल राज्य में 1,24,398 एक्टिव मामले हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.89% और डेथ रेट 1.98% दर्ज किया गया।

मुंबई में आए 521 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 521 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 07 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 685 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95% दर्ज किया गया।

बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 26,286 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,21,891 और मृतकों की कुल संख्या 15,305 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,89,675 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 14,637 मरीजों का इलाज चल रहा है।