महाराष्ट्र

Published: Nov 09, 2021 08:08 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना के ग्राफ में उछाल, 24 घंटे के भीतर मिले 982 नए मामले, 27 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 982 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 27 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,19,329 और मृतकों की संख्या 1,40,430 हो गई है। इस बात की जानकारी मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,293 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,61,956 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 13,311 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.62 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 1,33,262 होम क्वारंटाइन और 867 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में कोरोना के 751 मामले सामने आए थे और 15 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1,555 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में आए 279 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 279 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा 313 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,58,189 हो गई हैं, जबकि 16,282 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,36,584 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,780 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 31,585 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 117,16,068 नमूनों की जांच की जा चुकी है।