महाराष्ट्र

Published: Jun 03, 2022 10:58 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक नए मरीज, तीन की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 पार हो गई। जिससे राज्य सरकार की टेंशन बढ़ गई है। राज्य में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की महामारी से मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,134 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,90,346 और मृतक संख्या 1,47,864 पर पहुंच गई है।

563 लोग हुए कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 563 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,37,355 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,127 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.06% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

मुंबई में 763 नए केस

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 763 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,068,008 हो गई है। शहर में अब तक 16,567 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 352 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,044,706 हो गई है। फिलहाल शहर में 3,735 एक्टिव मरीज है।