महाराष्ट्र

Published: Jul 01, 2022 11:38 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण 3,249 नए मामले दर्ज, चार रोगियों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना ग्राफ में हलकी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,249 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 4 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,79,363 और मृतक संख्या 1,47,929 हो गई है।

4,189 लोग कोरोना से उबरे

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,189 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,07,438 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.85% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 23,996 एक्टिव मरीज है।

मुंबई में 978 नए केस, 2 की मौत

मुंबई में कोरोना के 978 नए मामले और 2 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,113,470 और मृतक संख्या 19,612 हो गई है। शहर में आज 1,896 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,084,148 हो गई है। फिलहाल शहर में 9,710 एक्टिव मरीज है।