महाराष्ट्र

Published: Jul 27, 2021 12:00 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कमजोर हो रहा कोरोना! पिछले 24 घंटे में आए 4,877 नए केस, 53 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo : PTI

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) कमजोर हो रहा है। सोमवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 4,877 नए मामले सामने आए, जबकि और 53 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी। नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर  62,69,799  हो गए हैं, जबकि अब तक कुल 1,31,605 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में  11,077 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं और इन सभी को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल राज्य में  88,729 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को राज्य में कोरोना के 6,843 नए मामले सामने आए थे और 123 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

उधर मुंबई में पिछले 24 घंटे में 299 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 08 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 501 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 24,989 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,34,418 और मृतकों की कुल संख्या 15,784 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7,10,849 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 5,397 मरीजों का इलाज चल रहा है।