महाराष्ट्र

Published: Mar 21, 2021 10:59 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 30,535 नए मामले, 99 लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोविड-19 (COVID-19) के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। वहीं 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई। इससे तीन दिन पहले ही कोविड-19 के सबसे ज्यादा 25,833 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले सितंबर, 2020 को 24,896 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867 हो गई।

मुंबई में ऐतिहासिक मामले

रविवार को मुंबई में 3,775 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,62,654 हो गई हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 11,582 हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1,647 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। मुंबई में अब तक कुल 3,26,708 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल मुंबई में 23,448 लोगों का इलाज चल रहा हैं।

नागपुर में डरावने आंकड़े

नागपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को नागपुर में 3,614 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,93,080 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है। नागपुर में अब तक कुल 4,624 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं अच्छी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में नागपुर में 1,859 लोग कोरोना मुक्त हुए। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,59,108 हो गई। फिलहाल नागपुर में 29,348 लोगों का इलाज चल रहा हैं।

पिछले पांच दिनों के आंकड़े

तारीख   मामले मृत्यु
मार्च 16 17,864 87
मार्च 17 23,179    84
मार्च 18 25,833 58
मार्च 19 25,681  70
मार्च 20 27,126 92
कुल 1,19,683 391