महाराष्ट्र

Published: Jul 09, 2021 03:14 PM IST

Diploma Admissions 2021क्या 10वीं-12वीं के बाद करना है डिप्लोमा कोर्स? महाराष्ट्र में शुरू हुए इन में 'एडमिशन'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार अगर आपने 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं और अब इसके बाद कोई डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं, तो जानब ये खबर आपके लिए ही है। जी हाँ अब महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बाबत महाराष्ट्र डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE Maharashtra) ने अपने एडमिशन फॉर्म जारी कर दिये हैं। ऐसा राज्य के उच्च एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने इस बाबत जानकारी दी है।

दरअसल DTE महाराष्ट्र ने 2 अलग-अलग एडमिशन प्रक्रियाएं शुरू की हैं। एक 10वीं के बाद के डिप्लोमा कोर्सेज़ (Dilpoma courses after Std.10) के लिए हैं और वहीँ दूसरी कक्सः 12वीं के बाद के डिप्लोमा कोर्सेज़ (Dilpoma courses after Std.12) के लिए। गौरतलब है कि ये एडमिशन टेक्निकल डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए ही होंगे।

SSC के बाद अब डिप्लोमा एडमिशन :

DTE महाराष्ट्र पोस्ट SSC डिप्लोमा एडमिशन 2021 (10वीं के बाद) के लिए एक आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख फिलहाल 23 जुलाई 2021 है।  यह रही फॉर्म भरने की लिंक, क्लिक करें…

HSC के बाद डिप्लोमा एडमिशन :

इसके साथ ही DTE महाराष्ट्र पोस्ट HSC डिप्लोमा एडमिशन 2021 (12वीं के बाद) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया काल यानी 10 जुलाई से शुरू हो रही है। फार्माकोलॉजी, होटल मैनेजमेंट एंड फूड एंड बेवरेज टेक्नोलॉजी, सर्फेस कोटिंग टेक्नोलॉजी जैसे डिप्लोमा कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए फॉर्म dtemaharashtra.gov.in पर आपको आसानी से मिल जाएगा।

इसके साथ ही DTE महाराष्ट्र ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स (Technical Diploma Courses) के लिए एडमिशन के नियमों की भी जानकारी temaharashtra.gov.in पर दी है। महाराष्ट्र DTE डिप्लोमा एडमिशन रूल्स यहाँ देखें..