महाराष्ट्र

Published: Aug 01, 2020 09:41 PM IST

पलटवारफडणवीस का शेट्टी पर पलटवार, कहा - 'राजू शेट्टी सरकार के आंदोलनकारी'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने राजू शेट्टी के बयान पर पलटवार किया है। फडणवीस ने कहा, “राजू शेट्टी सरकार के आंदोलनकारी है और उनकी यह उथल पुथल सरकार बचाने के लिए है।” दूध की कीमत में वृद्धि का समर्थन करते हुए फडणवीस ने कहा, वर्तमान में दूध की कीमत से गाय के चारे की लागत भी नहीं निकलती है।

ग़ौरतलब है कि, शनिवार को राजू शेट्टी ने भाजपा के आंदोलन की आलोचना की थी। शेट्टी ने भाजपा के आंदोलन को चाचा-भतीजा का प्रेम बताया था।जिसके बाद फडणवीस ने तीखे शब्दों में शेट्टी के बयान पर पलटवार किया है। 

फडणवीस ने कहा, वर्तमान कठिनाई का समय है। दूध उत्पादक किसान दूध की आय पर जी रहा है। जब दूध की कीमत कम होती है तब क़ीमत स्थिर रखने के लिए सरकार अनुदान देती है। लेकिन वर्तमान में मिल रहे दूध की कीमत से गाय के चारे की भी लगत नहीं मिल रही है। इसके बावजूद, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार से कोई अनुदान नहीं मिला है। 

इस समय फडणवीस ने बालासाहब थोरात द्वारा किये दावों को भी ख़ारिज किया। उन्होंने कहा, थोरात की जानकारी गलत है। फडणवीस ने दावा किया कि, देश में एक ग्राम भी दूध पावडर आयात नहीं किया गया है। 

क्या कहा था राजू शेट्टी ने?राजू शेट्टी ने कहा था कि, बीजेपी और विपक्ष केवल सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। उनका प्यार चाचा-भतीजा का है। क्योंकि केंद्र सरकार को ठोस उपाय करने चाहिए। आयात को कम करके निर्यात को अनुदान देना चाहिए साथ ही GST को हटाना चाहिए। इस आलोचना पर आज देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।