महाराष्ट्र

Published: Oct 16, 2023 09:38 PM IST

Maharashtra Politicsमहाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में DCM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने मुंबई में उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक रविवार को उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास सागर में हुई।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर फडणवीस ने कहा, ‘‘पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मेरे निवास सागर में शिष्टाचार भेंट की। मैंने उनका तहे दिल से स्वागत किया।” हालांकि, बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर कोश्यारी के कार्यकाल में काफी राजनीतिक उठा-पटक देखी गई। इनमें नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस और मुख्यमंत्री के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार का शपथ ग्रहण समारोह, पिछले साल जून में महा विकास आघाड़ी सरकार गिरना और एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री और फडणवीस का उपमुख्यमंत्री बनना शामिल हैं। (एजेंसी)