महाराष्ट्र

Published: Jun 10, 2022 08:22 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक! 24 घंटे में 3000 से अधिक मामले मिले, एक्टिव केस 13000 पार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक्टिव केस भी 13,000 के पार हो गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिसमें अकेले मुंबई (Mumbai) के 1900 से ज्यादा मरीज है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,081 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,04,709 हो गई है। हालांकि, राहत की अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटे में महामारी से एक भी मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,867 पर स्थिर है।

1323 लोग कोरोना से ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1323 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,43,513 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13,329 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.96% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

मुंबई में 1956 नए केस

राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई। शहर में पिछले 24 घंटे में 1956 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,077,199 हो गई है। शहर में अब तक 19,570 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। शहर में आज 763 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,048,438 हो गई है। फिलहाल शहर में 9,191 एक्टिव मरीज है।