महाराष्ट्र

Published: Jan 13, 2022 04:09 PM IST

Suresh Pujari Covid Positiveगैंगस्टर सुरेश पुजारी पाया गया कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। कोरोना के शहर में बढ़ते मामलों के बीच इस खतरनाक वायरस की चपेट में अब कई फ्रंट लाइन वर्कर्स भी आ रहे हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ऐसे में मुंबई में गैंगस्टर सुरेश पुजारी (Gangster Suresh Pujari) के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की खबर है। बताया जा रहा है कि, सुरेश पुजारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, गैंगस्टर सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद उसे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह इस समय जबरन वसूली के एक मामले में मुंबई आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की हिरासत में है।

दरअसल अंडरवर्ल्ड से जुड़े गैंगस्टर रवि पुजारी के कभी खास रहे सुरेश पुजारी (Gangster Suresh Pujari) को फिलीपींस (Philippines) से बीते दिसंबर आखिरकार भारत (India) लाया गया था। सुरेश पुजारी को फिलीपींस से डिपोर्ट कर दिल्ली (Delhi) लाया गया था जिसके बाद महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था। एटीएस उसे दिल्ली से मुंबई (Mumbai) लेकर आई थी। सुरेश पुजारी पर मुंबई और ठाणे में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश पुजारी मुंबई के पास ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित था। खुफिया अधिकारियों और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारियों ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था।