गड़चिरोली

Published: Jul 18, 2023 11:22 PM IST

Lightningगाज गिरने से 1 की मौत, 1 जख्मी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

धानोरा.  खेत परिसर में काम करते समय अचानक गाज गिरने से एक किसान की मृत्यु हो गयी. वहीं दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना मंगलवार को दोपहर के समय धानोरा तहसील के कांदली गांव परिसर में घटी. मृतक किसान का नाम पोवनी गांव निवासी संजय देवासा उसेंडी  और घायल का नाम सालेभट्टी निवासी उत्तम हिरामण पदा (28) का समावेश है. इस घटना से परिसर में खलबली मच गयी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयज उसेंडी, उत्तम पदा समेत अन्य 5 से 6 किसान कांदली गांव के खेत परिसर में खेतीकार्य कर रहे थे. इस बीच दोपहर के समय अचानक गाज गिरने से संजय उसेंडी और उत्तम पदा घायल हो गये. दोनों उपचार के लिये धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया. लेकिन डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित किया. वहीं उत्तम पर उपचार शुरू है. बताया जा रहा है कि, मृतक व्यक्ति को 4 बेटी और एक बेटा है. इस घटना से उसेंडी परिवार पर दूखों का पहाड टूट पडा है.