गड़चिरोली

Published: Oct 08, 2020 03:41 PM IST

गड़चिरोलीगांव के पास तेंदुएं के आने से दहशत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चामोर्शी. तहसील के आष्टी में एक तेंदुएं ने अब अपना रुख बालाजी टाउन की ओर किया और वहां के एक घर की मुर्गी को अपना शिकार बनाया है। किंतु गांव के पास तेंदुएं के आने से लोगों में भारी दहशत फैल गयी है।

आष्टी से सटे चपराला अभ्यारण्य में बाहर से लाकर तेंदुएं को छोडे जाने की जानकारी है। यह तेंदुआ गत सप्ताह लिटिल हार्ट इंग्लिश स्कूल वार्ड क्रं. 4 के लोगों के घरो की मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा था। शिकायत मिलने पर वनविभाग के कर्मचारी वहां तैनात किये तो अब तेंदुएं ने अपना रुख बालाजी टाउन की ओर किया है।

रात के समय पर वार्ड क्रं. 1 निवासी विजय तिवाडे के घर की मुर्गी को अपना शिकार बनाया। तडके 5 बजे कुछ आवाज सुनकर ज्योति तिवाडे ने बाहर निकालकर देखा तो मुर्गी नहीं दिखी। तब वे अपनी छत पर चढकर टार्च के प्रकाश में देखा तो खेत में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया उसने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग खडा हुआ। वनपरिक्षेत्र कार्यालय चौडमपल्ली (वन्यजीव) से ध्यान देकर तेंदुएं के बंदोबस्त की मांग की है।