गड़चिरोली

Published: Oct 01, 2020 03:05 PM IST

गड़चिरोलीउत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहेरी. उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक अनु. जाति की 19 वर्षी युवती के साथ 4 दंबगों ने 19 सितंबर को गैंगरेप किया। वह किसी से कुछ बता न सके इसलिए उसकी जीभ काट दी गई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी असंवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों को युवती की लाश दिखाये आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया। इससे संपूर्ण देश में रोष फैल गया है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग समता सैनिक दल और रिपब्लिकन मोर्चा के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित निवेदन में की है।

उत्तर प्रदेश में दलित अत्याचारों की घटनाओं में वृध्दि हुई है। इसके पूर्व जमीन के विवाद में 20 दलितों की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में नहीं जाने दिया।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश सरकार अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में असमर्थ साबित हो रही है। इसलिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।  निवेदन सौंपने वालों में अधि. पंकज दहागांव, दीपक सुनतकर, गौरव भगत, साईनाथ रामगिरवार, जयपाल कोंडागुर्ले, श्रीनिवास गोंगले, पोचम जनगमवार आदि का समावेश है।