गड़चिरोली

Published: Mar 19, 2022 09:36 PM IST

Accidentटिप्पर की कार को टक्कर, 4 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गड़चिरोली. तेज रफ्तार आनेवाले टिपपर ने टर्न लेनेवाले कार को जोरदार टक्कर मारने से हुए दूर्घटना में पूर्व जिप सदस्य के साथ 4 लोग गंभीर रूप से घायल होने की घटना आज शनिवार को दोपहर के दौरान आष्टी-आलापल्ली मार्ग पर घटी. इस दूर्घटना में चामोर्शी तहसील के अनखोडा निवासी पूर्व जिप सदस्य धर्मप्रकाश कुकूडकर, तुलशिराम कुकूडकर, सुरज कुकूडकर, गगन निमसरकार घायल हुए है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापल्ली से तेज रफ्तार आनेवाले एम. एच. 33 टी. 7399 क्रमांक के टिप्पर ने आष्टी-आलापल्ली मार्ग पर टर्न लेनेवाले एम. एच. 12 केवाय 3715 क्रमांक के चौपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी. यह टक्कर इतनी भिषण थी कि, कार करीबन 300 मिटी दूरी तक घसीटते हुए गई. दूर्घटना के बाद घटनास्थल से टिप्पर चालक फरार हुआ. किंतू आष्टी वन चौकी नाके पर उक्त वाहन को पकडने में सफलता मिली.

दूर्घटना मामले में वाहन चालक उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धी जिले के नैकिन निवासी दशरथ प्रकाश लक्ष्मण चर्मकार को हिरासत में लिया गया. उक्त टिप्पर चालक सुरजागड प्रकल्प में कार्यरत होने की जानकारी है. दूर्घटना के दौरान घायल हुए पूर्व जिप सदस्य धर्मप्रकाश कुकूडकर, तुलशिराम कुकूडकर, सुरज कुकूडकर, गगन निमसरकार को आष्टी के ग्रामीण अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया. सभी की हालत में सुधार होने की जानकारी है. मामले की जांच पुलिस निरीक्षक कुंदन गावडे के मार्गदर्शन में शुरू है.