गड़चिरोली

Published: Nov 19, 2020 07:17 PM IST

गड़चिरोलीदुपहिया दुर्घटना में 2 घायल, आंबेशिवणी गांव के पास की घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गडचिरोली. 2 दुपहिया के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल होने की घटना बुधवार की शाम 7 बजे के दौरान गडचिरोली तहसील के आंबेशिवणी गांव के पास घटी। घायलों में अमिर्झा निवासी वसंत गेडाम और मोहली निवासी दिलीप पदा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वसंत गेडाम अपनी दुपहिया से गडचिरोली मार्ग से अमिर्झा की ओर जा रहे थे। वहीं दिलीप पदा यह दुपहिया से मोहली मार्ग से गडचिरोली की ओर आ रहा था। इस दौरान आंबेशिवणी गांव के पास दोनों दुपहिया की आमने सामने भिडंत हो गई । इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  ग्रामीणों ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में दाखिल किया। घटना की जानकारी गडचिरोली पुलिस को दी होकर मामले की जांच पुलिस कर रही है।