गड़चिरोली

Published: Sep 14, 2020 05:33 PM IST

गड़चिरोलीनदी में डूबने से युवक की मृत्यु, वैरागड की घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

आरमोरी. आरमोरी तहसील के वैरागड में नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मृत्यु होने की घटना 13 सितंबर को शाम 6 बजे के घटी आज दूसरे दिन सोमवारको उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में तैरता दिखाई दिया है। मृतक का नाम वैरागड निवासी प्रवीण मनोहर हडप (26) है।

प्रवीण पने मित्र विनोद दौलत रामटेके (28) के साथ वैरागड समीप वैलोचना नदी पर तैरने के लिए गया था। दोनों ने पुराने कम उंचाई के पुलियां पर से नदी में छलांग लगाई। उक्त जगह गहरा गड्डा होने से प्रवीण वहीं डूबने लगा। यह देखकर विनोद शोर शराबा करना शुरु किया।  मात्र तबतक वह पानी डूब चुका था। देररात तक उसके शव को खोजने का प्रयास शुरू था। किंतु सफलता नहीं मिली। आज दूसरे दिन सोमवार 14 सितंबर को घटनास्थल से थोडी दूर पर प्रवीण का शव पानी पर तैरता दिखाई दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।