गोंदिया

Published: Feb 20, 2022 09:58 PM IST

Fire Broke Outशॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गोंदिया: कामठा निवासी अशोक चचाने के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव में 17 फरवरी को शादी थी और मोहल्ले के लोग शादि शामिल थे। तभी चचाने के घर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

लोगों को आग की लपटे दिखाई दी। जैसे तैसे  नागरिकों ने  पानी डालकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि  घटना में 35 हजार रु। नगद सहित  मकान में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। संबंधित विभाग से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की गई है।