गोंदिया

Published: Feb 16, 2023 12:16 PM IST

Gondia Suicideमहाराष्ट्र: 'में टाइम पास नहीं कर रहा', एक तरफा प्यार के चलते गोंदिया में 16 साल के लड़के की आत्महत्या

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार इंसान को क्या से क्या बना देता है। इसके कई सारे उदाहरण हमने फिल्मों में देखे है और इतना ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में इसके कई सारे मामले सामने आते है। आये दिन महाराष्ट्र में अनैतिक संबंधों के चलते हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जहां “वेलेंटाइन डे” के दिन औरंगाबाद में दोनों की मौत की घटना सामने आई वह अब यह घटना जहां अभी ताजा है वहीं गोंदिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जी हां दरअसल यहां एक तरफा प्यार में 16 साल के एक लड़के ने आत्महत्या कर ली। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल गोंदिया में 16 साल के एक लड़के ने यह कहकर आत्महत्या कर ली, “मै तुमसे सच में प्यार करता हूं, टाइमपास नहीं”। आपको बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना गोंदिया जिले के गोरेगांव तालुका के मोहड़ी में हुई। इतना ही नहीं बल्कि इस नाबालिक लड़के के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर उसने आखिरी बार अपने दिल की बात लिखी है। 

क्या लिखा था सुसाइड नोट में…

गोंदिया जिले के गोरेगांव थाना क्षेत्र के मोहड़ी में एक 16 वर्षीय लड़के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की जानकारी सामने आ रही है। ज्ञात हुआ है कि बच्चे ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इस सुसाइड नोट में लिखा है, ”आई लव यू….टाइम पास न करते हुए, हम गंभीरता से तुमसे प्यार करते हैं…”।

एक तरफा प्यार में 16 साल के लड़के द्वारा खुदकुशी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने घटना दर्ज कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है।