महाराष्ट्र

Published: Aug 15, 2023 10:52 PM IST

Maharashtraमहाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से मिलेंगी मुफ्त सेवाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से मुफ्त इलाज और जांच सुविधाएं मिलने लगेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस संबंध में आदेश शनिवार को जारी किया गया था।

आदेश में कहा गया कि राज्य सरकार और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में सभी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। लेकिन यह आदेश महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के नियंत्रण वाले अस्पतालों पर लागू नहीं है।

आदेश के तहत अगर कोई सरकारी अस्पताल इलाज के लिए शुल्क लेता है तो टोल-फ्री नंबर 104 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अन्य चीजों के अलावा, एक्स-रे, ईसीजी, रक्त जांच और सीटी स्कैन जैसी जांच मुफ्त होंगी।

आदेश में कहा गया कि अगर ओपीडी में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें स्थानीय स्तर पर (अस्पताल द्वारा) खरीदकर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगा।