महाराष्ट्र

Published: Mar 28, 2024 06:04 PM IST

Govinda In Shiv Senaअभिनेता गोविंदा की राजनीति में वापसी, CM एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में 'शिवसेना' में शामिल, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) की राजनीती में वापसी हो गई है। वह महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए हैं। पार्टी उन्हें उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना सकती है।

गोविंदा ने आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने के बाद 2004-2009 तक के राजनीति सफर को याद करते हुए कहा, “मुझे जो काम मिलेगा वो काम मैं ईमानदारी से करूंगा। मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं। यह भगवान का आशीर्वाद है। मैंने सोचा कि मैं दोबारा राजनीति में नहीं आऊंगा।”

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मुंबई को लेकर गोविंदा ने कहा कि शहर अब साफ और बेहतर दिखता है। उन्होंने यह भी कहा कि कहा उनके के माता-पिता के शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के साथ अच्छे संबंध थे।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले अभिनेता ने वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही गोविंदा के शिवसेना में शामिल होने की अटकले लगाई जाने लगी।

गौरतलब हो कि इससे पहले 2004 में गोविंदा ने उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था और बीजेपी के राम नाइक को हराया था। गोविंदा ने भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ दिया था। हालांकि, अब चर्चा है कि वह उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से लड़ सकते हैं।