महाराष्ट्र

Published: Nov 02, 2022 10:06 AM IST

Mumbai Local Trainमुंबई में चलती ट्रेन की धक्कामुक्की में रेलवे के जवानों ने कैसे बचाई महिला और उसके बच्चे की जान? देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई:  रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की अपराध शाखा के दो जवानों ने मानखुर्द रेलवे स्टेशन (Mankhurd railway station) पर यात्रियों की धक्कामुक्की के कारण चलती लोकल ट्रेन से गिर गई एक महिला और उसके बच्चे की जान बचा ली। इसके एक वीडियो (video) अब तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई के लोकल ट्रेन (Mumbai local train) में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन रेलवे के जवानों की वजह से महिला और उसके बच्चे की जान बच गई। 

मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। देवदूत बनकर आए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों ने एक महिला और उसके बच्चे को समय रहते बचा लिया। दरअसल मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आई तो वहां काफी भीड़ थी, चढ़ने के दौरान यात्रियों की धक्कामुक्की के कारण महिला और उसका बच्चा चलती लोकल ट्रेन से गिर गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसके बच्चे को दो आरपीएफ के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए मौत के मुंह से बचा लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन से दोनों गिरे और जवानों से फुर्ती दिखाते हुए पहले बच्चे और उसके बाद महिला को बचा लिया। वहीं सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के जवान ने तत्परता और सतर्कता नहीं दिखाते तो महिला और उसके बच्चे के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।