महाराष्ट्र

Published: Feb 28, 2022 01:29 PM IST

IT Raid In Mumbai शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर IT की रेड खत्म, तीन दिनों तक चली छापेमारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo:@ANI/Twitter

मुंबई: शिवसेना (Shivsena) नगरसेवक और बीएमसी (BMC) के स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव (Shivsena Leader Yashwant Jadhav) के परिसरों पर चली 3 दिनों की छापेमारी (Raid) सोमवार को समाप्त हुई। इनकम टैक्स (Income Tax)   विभाग ने शुक्रवार को अपनी रेड शुरू की थी। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवसेना नगरसेवक और बीएमसी के स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों पर पिछले 3 दिनों से जारी आयकर छापे आज सुबह समाप्त हो गए।

बता दें कि, आईटी विभाग की टीम जाधव के घर पर एक सघन सर्च अभियान चला रही है। जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। शिवसेना नेता यशवंत जाधव के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की थी। इसके तहत आयकर विभाग के अधिकारी CRPF जवानों के साथ सुबह यशवंत जाधव के घर पहुंचे थे।