जलगांव

Published: Aug 31, 2021 01:18 PM IST

Maharashtra Rains महाराष्ट्र: जलगांव के चालीसगांव में बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति, कई सड़कें टूटी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:ANI

मुंबई: मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई इलाकों में लगातार बारिश (Rain) जारी है। जलगांव (Jalgaon) के चालीसगांव (Chalisgaon) में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां कई जगह सड़कें टूट गई हैं। यहां बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन फिलहाल बचाव कार्य चला रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलगांव के चालीसगांव से गुजरने वाली तितूर नदी अचानक उफान पर आ गई जिसके बाद इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। चालीसगांव शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। इस घटना में कई मवेशियों के बह जाने की भी खबर है।

महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने मुंबई और मुंबई के उपनगरों में अगले 24 घंटों में लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार सुबह से ही मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश जारी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र होने से मुंबई और इसके उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश जारी रहेगी। अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (15 सेंटीमीटर से कम) हो सकती है।