जलगांव

Published: May 26, 2023 08:51 AM IST

Jalgaon Twinsमहाराष्ट्र : करिश्मा कुदरत का ! जलगांव के अस्पताल में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, आपस में हैं दोनो जुड़े

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/जलगांव. महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां जलगांव में एक अनोखी और सुखद घटना घटी है। दरअसल यहां के एक अस्पताल में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जो आपस में जुड़े हुए हैं। सबसे राहत की बात यह है कि, ये दोनों बच्चे ही खतरे से बहार है और इनकी मां भी स्वास्थ्य ले रही है।

मामले पर डॉ गौरव महाजन ने बताया, ” यह कुल 3 बच्चे हैं। पहला बच्चा पेट के नीचे जुड़ा है और उसके 2 सिर हैं। हालांकि दूसरा बच्चा पूरा अलग है। दोंनो बच्चे ही खतरे से बाहर हैं।”

गौरतलब है कि बीते साल जनवरी 2022 को भी जलगांव में 26 साल की महिला ने खेत में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म दे दिया था तब डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई थी।  दरअसल यहां एक खेत में एक गभर्वती महिला (Pregnant Women) को अचानक दर्द शुरु हो गया था। उसका समय पूरा हो गया था लेकिन प्रसुती (Pregnant) होने में कुछ दिनों की देरी होने से उसे अधिक पीड़ा हो रही थी। अचानक दर्द शुरु हो जाने से वहां मौजूद लोगों में भागम भाग शुरु हो गई, क्योंकि खेत से अस्पताल जाना संभव नहीं था। 

वहीं उस पर रात का समय होने से महिला के परिवार वाले घबराने लगे थे। लेकिन अचानक ही महिला ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया था। महिला का अधिक रक्त बह जाने से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और दुसरे दिन सुबह तक महिला का इलाज शुरु करके उस की जान बचा ली गई  थी, साथ ही दोनों जुडवां बच्चों की जान भी बचा ली गई थी।