जलगांव

Published: Nov 30, 2020 06:43 PM IST

सुविधातहसील कार्यालय के सामने नई पुलिस चौकी बनी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अमलनेर.  शहर में तहसील कार्यालय के सामने एक नई पुलिस चौकी बनाई गयी है. इस चौकी का उद्घाटन विधायक अनिल पाटिल के हाथों किया गया. पाटिल ने कहा कि पुलिस थाना शहर से बाहर तीन से चार किमी की दूरी पर है. रात के समय बुजुर्गों, महिलाओं को वहां शिकायतें दर्ज कराने जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लोगों को इस तकलीफ से राहत दिलवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील कार्यालय के बाहर शहर पुलिस चौकी स्थापित की गई है.

विधायक पाटिल ने कहा कि कुछ दिन पहले गृह मंत्री अनिल देशमुख और आई.जी. प्रतापराव दिघावकर अमलनेर में पुलिस कॉलोनी के उद्घाटन के लिए आए थे. इस समय उनके सामने लोगों की समस्याएं रखकर शहर में एक नई पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई थी. इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल ब्यौरा मंगाया और गृहमंत्री ने भी तत्काल शहर में तहसील कार्यालय के पास पुलिस चौकी स्थापित करने का आदेश दिया. अब यहां शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं.

शहर में एक नया पुलिस स्टेशन प्रस्तावित

इस समय प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक साहेबराव पाटिल ने कहा कि शहर में एक नया पुलिस स्टेशन अभी प्रस्तावित है. यह भी तत्काल पारित किया जाना चाहिए. पूर्व विधायक स्मिता वाघ, तालुका कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल पाटिल, तहसीलदार मिलिंद वाघ, जयवंतराव पाटिल, शिवसेना तालुका प्रमुख विजय पाटिल, युवा जिला सेना उपप्रमुख श्रीकांत पाटिल, पार्षद संजय पाटिल भी इस समय उपस्थित थे. थाने के एपीआई प्रकाश सदगीर, डॉ. रविन्द्र पाटिल, विक्रांत पाटिल, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष शीतल देशमुख, राजू फाफोरेकर यहां उपस्थित थे. कार्यक्रम का सूत्र संचालन कर उपस्थितों का आभार पुलिस नाईक शारद पाटिल ने माना. दीपक वसावे, योगेश महाजन, रवि पाटिल, दीपक माली ने कार्यक्रम को सफल बनाया.