जलगांव

Published: Dec 05, 2020 03:42 PM IST

बैठक अब स्थानीय चुनाव भी मिलकर लड़ेगी महाविकास आघाड़ी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जलगांव. विधान परिषद चुनावों में हुई जीत में महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी ने ताकत का लोहा मनवाया है। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए अब स्थानीय चुनाव भी महाविकास आघाडी साथ में मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस तरह का कहना है शिवसेना नेता तथा जिले के पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल का. जलगांव में शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक में वह बोल रहे थे।

गेस्ट हाउस में शिवसेना की संगठनात्मक बैठक पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल की अध्यक्षता में हुई। इस समय विधायक चिमनराव पाटिल, किशोर पाटिल, जिला प्रमुख गुलाबराव वाघ, महानगराध्यक्ष शरद तायडे, पूर्व महापौर विष्णु भंगाले, महानगरपालिका में विपक्ष के नेता सुनील महाजन, जिला परिषद सदस्य नानाभाऊ महाजन, गोपाल चौधरी, पद्मसिंह पाटिल, मुकुंद नन्नवरे, शिवनारायण यादव समेत शिवसेना के तहसील प्रमुख, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख उपस्थित थे।

इस समय मंत्री पाटिल ने जिला परिषद में हमारी संख्या 15 से ऊपर नहीं है। जिस तहसील में विधायक है। वहां सदस्य निर्वाचित करने की जिम्मेदारी उन पर रहेगी.  उन जगहों पर भी चुनाव जीतकर आने चाहिए, जहां हमारे विधायक नहीं हैं। इसी दिशा से शिवसेना और शिवसैनिकों ने काम करना है।

पोलियो उन्मूलन की तरह सदस्य पंजीकरण शिविर लगाएं

आने वाले वर्ष में कई क्षेत्रों के लिए चुनाव होने हैं। यह देखते हुए वहां पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पंजीकरण शिविरों का आयोजन  किया जाएगा। चार लाख सदस्यों को पंजीकृत करने का सेना का लक्ष्य है।

गुलाब राव पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए लगाए जाने वाले शिविरों की तरह यह सदस्य पंजीकरण शिविर लगाए जाने चाहिए। हाल ही में हुई विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने बड़ी सफलता हासिल की है, जिसका लाभ हमें आने वाले चुनावों में होगा। विधान परिषद चुनाव जीत ने महाविकास आघाडी की ताकद दिखा दी है। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए सभी चुनाव अब महाविकास आघाड़ी साथ लड़े जाएंगे, ऐसा भी पाटिल ने कहा.

लोकसभा भी जितेंगे

पाचोरा के विधायक किशोर पाटिल ने कहा कि किसानों की समस्याएं हल करने की ओर गंभीरता से ध्यान देना है। किसानों की बिजली डीपी दुरुस्ती के लिए तत्काल निधि उपलब्ध कराने की मांग भी पाटिल ने की। विधायक चिमनराव पाटिल ने कहा कि प्रदेश में महाविकास आघाड़ी ने विधान परिषद में सफलता हासिल की है। यह देखते हुए आगामी समय में महाविकास आघाड़ी पैटर्न से ही लोकसभा की सभी 48 में से हम 40 सीटें तो जीत जाएंगे। बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।