जलगांव

Published: Oct 28, 2022 06:21 PM IST

Jalgaon Crimeजलगांव में फिर लगाई दो कार और एक बाइक में आग, संदिग्ध फरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

जलगांव: महानगर में अज्ञात द्वारा वाहनों (Vehicles) को आग ( Fire) लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। पुलिस (Police) की लाख कोशिशों के बावजूद अज्ञात व्यक्ति कारों को निशाना बनाकर आग के हवाले कर रहा है। एक बार फिर दो कार और एक दोपहिया वाहन में आग लगा कर लाखों की संपत्ति को नष्ट करने की कोशिश की गई है। अज्ञात व्यक्ति सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस सबूत होने के बावजूद आरोपी युवक को पकड़ने में अभी तक असफल हुई है।

 गणपति नगर के सतपुड़ा हाउसिंग सोसाइटी में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे घटना का पता चला, जब एक अज्ञात ने पेट्रोल डालकर उसी गली में खड़ी दो कारों और एक दोपहिया वाहन में आग लगा दी।  रामानंदनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिलन सलामत राई तलरेजा गणपति नगर स्थित सतपुड़ा हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। शुक्रवार, 28 अक्टूबर को तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक अज्ञात ने कपड़े पर पेट्रोल डालकर कार नंबर (MH 19 DV 4193) में आग लगा दी। इसी बीच उनके बगल में रहने वाले लोगों ने मिलन तलरेजा को फोन कर सूचना दी कि कार में आग लगी है। वह तुरंत दौड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक कार जलकर खाक हो गई थी। तलरेजा ने यह कार आठ महीने पहले खरीदी थी। इसी तरह उनकी ही गली में रहने वाले श्रीचंद घनश्यामदास आडवाणी की कार नंबर (MH-19-CZ-2277) और इलेक्ट्रॉनिक टू-व्हीलर (MH-19-DZ-7244) पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। परिसर में लगे सीसीटीवी में सभी घटना कैद हो गई है। इस संबंध में मिलन तलरेजा की शिकायत पर रामानंदनगर थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रामानंद थाने के पुलिसकर्मी कर रहे हैं।