महाराष्ट्र

Published: Mar 20, 2020 12:38 PM IST

महाराष्ट्रदोपहर की धुप में शरीर को रखने से कोरोना ख़त्म होगा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. देश में कोरोना का फैलाव काफी तेजी से हो रहा हैं। अब तक देश में कोरोना के 175 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना पर जनता को संबोधित करने वाले है.

इस बिच भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री आश्विन कुमार चौबे ने कोरोना से बचने के लिए अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा, धुप में 15 मिनट खड़ा रहने के बाद शरीर से कोरोना वायरस ख़त्म हो जायेगा। इस प्रकार की खोज केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री आश्विन कुमार चौबे ने की है। इस सलाह की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है।

मिडिया के सामने बात करते समय उन्होंने यह गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि, दोहपरह में 11 से 2 के बिच धुप ज्यादा रहती है। इसलिए इस धुप में खुद को 10 से 15 मिनट तक रखा तो इसका शरीर को फायदा होगा। इससे विटामिन डी मिलेगा और कोरोना वायरस ख़त्म होगा। 

क्या फ्लोर टेस्ट पास कर पाएंगे कमलनाथ ?

  • हां (100%, 2 Votes)
  • नहीं  (0%, 0 Votes)

Total Voters: 2

 Loading ...