कोल्हापुर

Published: Mar 08, 2024 06:23 PM IST

Eknath Shinde Black Flag सीएम शिंदे को दिखाए काले झंडे, मराठा युवकों ने राणे को घेरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: लोकसभा चुनाव के पहले ही राज्य के अलग अलग इलाकों में सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। शुक्रवार को कोल्हापुर के पास कोरोची और हातकणंगले में आयोजित महिला सम्मेलन एवं विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण के लिए गए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गन्ना किसानों ने काले झंडे दिखाए। मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यक्रम के पहले स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। किसान गन्ने की दूसरी किस्त बढ़ाकर देने की मांग कर रहे थे। इसके पहले गन्ना किसान आंदोलन में मुख्यमंत्री ने स्वयं हस्तक्षेप किया था। 

नारायण राणे को भी काले झंडे
उधर शुक्रवार को अहमदनगर के अकोलनेर में एक उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भी सकल मराठा युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। युवकों ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दिखाए काले झंडे दिखाए। 

मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे के खिलाफ नारायण राणे के बयान के विरोध में सकल मराठा युवाओं ने राणे के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ युवाओं को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था जबकि कुछ युवा नारायण राणे के काफिले के सामने आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।