कोल्हापुर

Published: Sep 01, 2021 06:17 PM IST

Kolhapurकोल्हापुर में पंचगंगा परिक्रमा यात्रा शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कोल्हापुर. जिले के बाढ़ पीड़ितों की राज्य सरकार (State Government) ने अब तक कोई सहायता नहीं की है। जबकि बाढ़ (Flood) को बीते हुए 3 महीने हो गए है। इस बात का निषेध जताते हुए पूर्व सांसद (Former MP) और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (Swabhimani Shetkari Organization) के अध्यक्ष किसान नेता राजू शेट्टी (Raju Shetty) ने बुधवार से पंचगंगा नदी (Panchganga River) की परिक्रमा यात्रा शुरू की। उनकी यह परिक्रमा यात्रा आज करवीर तहसील में स्थित चिखली गाँव से पांच नदियों के संगम, प्रयाग के दत्त मंदिर में अभिषेक करने के बाद शुरू की गई। इस परिक्रमा यात्रा में जिले के हजारों बाढ़ पीड़ितों समेत स्वाभिमानी किसान संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल है।

पांच सितंबर को राजू शेट्टी की यह परिक्रमा यात्रा 97 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर शिरोल तहसील के नृसिंहवाड़ी में पहुंचेगी। बाढ़ में पूरा परिवार ढह गया, जानवरों की जानें गई, खेतों खलिहानों का नुकसान हुआ, लेकिन भारी आश्वासन देकर जानेवाले मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने कुछ नहीं किया। इस बात को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का यह आक्रोश समाज, राज्य सरकार, केंद्र सरकार के सामने लाने के लिए, इस परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया गया है।

जब तक राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को सहायता निधि नहीं उपलब्ध कराती तब तक इस लड़ाई को जारी रखेंगे ऐसा भी किसान नेता राजू शेट्टी ने यात्रा के दरमियान कहा। परिक्रमा यात्रा के इन पांच दिनों के बीच अगर राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो पूर्व सांसद शेट्टी ने नृसिंहवाड़ी के नदी किनारे अपने हजारों कार्यकर्ताओं और बाढ़ पीड़ितों के साथ  जलसमाधि लेने की चेतावनी दी है।