कोल्हापुर

Published: Nov 18, 2021 05:08 PM IST

Kolhapur Vidhan Parishad Electionविधान परिषद चुनाव: सतेज पाटिल ने भरा पर्चा, तीन मंत्रियों ने किया जीत का दावा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कोल्हापुर: विधान परिषद चुनाव ( Vidhan Parishad Election) के लिए कोल्हापुर (Kolhapur) से पालकमंत्री सतेज पाटिल (Satej Patil) ने अपना पर्चा जिल्हाधिकारी राहुल रेखावार के पास दाखिल किया। इस वक्त उनके साथ तीन मंत्री और एक कांग्रेस विधायक मौजूद थे। जिसमे ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रिफ, उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत और स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजेन्द्र पाटिल समेत कांगेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधायक पी.एन. पाटिल मौजूद थे।

चुनाव पर्चा दाखिल करने के बाद सभी मंत्रियों और पालकमंत्री और उम्मीदवार सतेज पाटिल 416 मतदाताओं में से कुल 270 मतदाताओं का समर्थन महाआघाड़ी के साथ होने का दावा करते हुए सतेज पाटिल की जीत का दावा किया है।

इस बार यह चुनाव मेरे लिए काफी आसान: सतेज पाटिल

विगत टर्म में जिला परिषद सदस्य और महानगरपालिका, नगरपालिका नगरसेवकों की सहायता से अच्छा कार्य और विकास किया है। इसलिए इस बार महाविकास आघाडी के उम्मीदवार के रूप में विजय निश्चय है ऐसा सतेज पाटिल ने विश्वास जताया और कहा कि इस बार यह चुनाव मेरे लिए काफी आसान है।