महाराष्ट्र

Published: Apr 07, 2022 02:58 PM IST

Mumbai Building Collapsesमहाराष्ट्र में जे जे हॉस्पिटल इमारत की छत ढहने से किशोर की मौत, दो मजदूर घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मध्य मुंबई (Mumbai) के सरकारी जे जे हॉस्पिटल (JJ Hospital) के परिसर में निर्माण के दौरान एक इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से 15 वर्षीय किशोर की मौत (Labourer Dies) हो गयी तथा दो मजदूर घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब मेट्रोन बिल्डिंग का कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। 

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जे जे अस्पताल परिसर के भीतर मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान उसकी छत गिर गयी। उस समय घटनास्थल पर पांच मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को घटना में चोटें आयी हैं।”

उन्होंने बताया कि इनमें से 15 वर्षीय किशोर मोतिफुल इसराउद्दीन की मौत हो गयी जबकि दो अन्य को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। (एजेंसी)