महाराष्ट्र

Published: Apr 10, 2024 08:16 AM IST

PM Modi Rallyआज नागपुर में PM मोदी की चुनावी रैली, बढ़ेगा विदर्भ का सियासी पारा! जानें रामटेक सीट का समीकरण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
पीएम नरेंद्र मोदी (PTI Photo)

नई दिल्ली/नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज बुधवार यानी 10 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शिव सेना (एकनाथ सिंधे) गुट के उम्मीदवार राजू परवे के समर्थन में रामटेक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली के लिए नागपुर (Nagpur) पहुंचेंगे। इस बाबत नागपुर और आसपास के इलाकों में बीती रात हुई जोरदार बारिश के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए देर रात रामटेक के रैली मैदान में जाना पड़ा था।

आज रामटेक में PM मोदी की जनसभा
आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार तमिलनाडु में जनसभा के बाद PM मोदी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक पहुंचेंगे। यहां पर शाम 6 बजे वे एक बड़ी पब्लिक मीटिंग करेंगे। देखा जाए तो लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आगामी 19 अप्रैल को होगा। इसमें पहले चरण के चुनाव में अब मात्र 8 दिन ही बाकी हैं। देश की राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा रैलियां करने में फिलहाल व्यस्त हैं।

आज से बढेगा विदर्भ का राजनीतिक पारा
इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में अपनी पहली चुनावी रैली विदर्भ के केंद्र नागपुर जिले के रामटेक में करने जा रहे हैं। निश्चित रूप से उनकी यह रैली पूरे विदर्भ क्षेत्र का राजनीतिक तापमान बढ़ाने का काम करेगी। देखा जाए तो विदर्भ की जिन पांच सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है, वे हैं नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, रामटेक और गढ़चिरौली-चिमूर।

जानें रामटेक सीट का समीकरण

जानकारी दें कि, विदर्भ में प्रथम चरण के मतदान वाली 5 सीटों में से सिर्फ एक रामटेक की सीट ही BJP के सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में आई है। इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस क्षेत्र से कांग्रेस के ही विधायक राजू पारवे को अपने पाले में लाकर उन्हें लोकसभा का टिकट दिलवाया है।

पारवे का मुकाबला इस बार कांग्रेस के श्यामराव बर्वे से हो रहा है। इससे अब यह मुकाबला रोचक हो चूका है। गौरतलब है कि, रामटेक महाराष्ट्र का अकेला एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है, जिसने भौगोलिक रूप से चारों ओर से एक अन्य लोकसभा क्षेत्र नागपुर को घेर रखा है। इसलिए यह नागपुर की राजनीतिक हवा से प्रभावित भी होता है और प्रभावित करता भी है।