महाराष्ट्र

Published: Apr 03, 2022 08:36 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र: खत्म हो रहा कोरोना ! 24 घंटे में 130 नए केस, महज 2 मौतें, सभी पाबंदियां ख़त्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. जहाँ एक तरफ देश (India) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अब कम होती दिख रही है. वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटों में कोरोना (Maharashtra Corona) के 130 नये मामले सामने आये जबकि दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब राज्य में कुल संक्रमितों कीसंख्या बढ़कर 78,74,277 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,47,787 हो गई है। 

गौरतलब है कि ये मौतें मुंबई के पास ठाणे जिले के भिवंडी और सांगली में हुईं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार  अब तक 77,25,553 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है, जिसमें से 102 व्यक्ति पिछले 24 घंटे में ठीक हुए। साथ ही राज्य में अब 937 एक्टिव  मामले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में ठीक होने की दर 98.11% है और मृत्यु दर 1.87% दर्ज किया गया है।

इधर राजधानी मुंबई कि बात करें तो बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 49 नए केस आए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,058,076 हो गई है। वहीं शहर में अब तक 16,559 लोगों की इस घटक संक्रमण से मौत हुई है। साथ ही बीते 24 घंटों में 33 लोग इस खतरनाक संक्रमण से उबरे हैं। जिससे अब महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,227 हो गई है। फिलहाल शहर में 290 एक्टिव मरीज है।

पता हो कि बीते शनिवार से सभी कोरोना पाबंदियां वापस ले ली गयीं हैं। इसके साथ ही अब मास्क का इस्तेमाल नहीं करने पर लगने वाला जुर्माना भी रद्द हो चूका है। ऐसे में हालाँकि मास्क लगाना स्वैच्छिक होगा। साथ ही अब होटल, पार्क, जिम, सिनेमा सहित शिक्षण संस्थानों में उपस्थिति की सीमा वर्ग को ख़त्म किया गया है। साठ ही अब सूबे में शादियों या पारिवारिक कार्यक्रम या अंतिम संस्कार में उपस्थिति के लिए भी कोई सीमा नहीं है।