महाराष्ट्र

Published: Sep 12, 2021 10:08 AM IST

Thane Mishapमहाराष्ट्र : ठाणे में इमारत की स्लैब गिरने से 3 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) शहर में रविवार सुबह एक आवासीय इमारत की सिल्ली/स्लैब गिरने से तीन लोग घायल हो गए। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त अशोक बरपुले ने बताया कि राबोदी इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल की सिल्ली करीब सुबह छह बजे गिरी। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे के नीचे दबे तीन लोगों को बाहर निकाला।

बरपुले ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि इमारत में कुल 73 फ्लैट हैं। साथ ही बताया कि वहां रहने वाले सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय के इंजीनियर इमारत की जांच करेंगे।