महाराष्ट्र

Published: Nov 12, 2021 10:22 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र: 24 घंटे के भीतर मिले कोरोना के 997 नए मामले, 41 मरीजों ने तोड़ा दम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 997 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 41 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,22,345 और मृतकों की संख्या 1,40,516 हो गई है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 945 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,65,893 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 12,290 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.64 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 1,07,033 होम क्वारंटाइन और 1,028 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में कोरोना के 997 मामले सामने आए थे और 28 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1,016 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में आए 262 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 262 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा 217 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,59,081 हो गई हैं, जबकि 16,288 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,37,340 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,906 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 33,834 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 118,26,080 नमूनों की जांच की जा चुकी है।