महाराष्ट्र

Published: Jul 20, 2023 09:56 AM IST

Raigad Landslideमहाराष्ट्र: रायगढ़ में भयंकर लैंडस्लाइड से धंसा पूरा एक गांव, मलबे से अब तक 75 का रेस्क्यू, 5 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/रायगढ़. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigad) जिले में भूस्खलन (Landslide) के चलते अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक इस मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोगों में 75 को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस बाबत डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

जानकारी दें कि, उक्त हादसा  रायगढ़ जिले के खालापुर इलाके में हुआ है, जहां आदिवासियों का गांव इरशालवाड़ी स्थित है। इस गांव में आदिवासी समुदाय के 48 घर हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि 5-6 घर इस हादसे की जद में आने से बच गए। अब तक यहां पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भूस्खलन के स्थल पर भेजा गया है।

गौरतलब है कि, अब से कुछ समय पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब घटनास्थल के पास ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही रायगड SP खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर NDRF की 2 टीमें तैनात हैं। 2 अन्य टीमें मौके पर भेजी गई है। स्थानीय लोग और NGO भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं। 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर ट्वीट कर कहा कि, ”महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। NDRF की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।” जानकारी हो कि, इस समय महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को मौसम विभाग ने रायगड में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है।