महाराष्ट्र

Published: Apr 17, 2023 11:42 AM IST

Maharashtra Murderमहाराष्ट्र: हिंगोली में विवाद, दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट; पत्नी, भांजी को भी जमकर पीटा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE PHOTO

महाराष्ट्र: आये दिन महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जी हां ऐसे में अब हिंगोली के अखाड़ा बालापुर में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ है। इस विवाद में दामाद द्वारा अपनी सास की हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बल्कि इस शख्स ने अपनी पत्नी और भांजी को भी पीटा। इस घटना में वे दोनों घायल हो गए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। पुलिस ने इस मामले में दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अजय सोनुले जालना जिले के बदलापुर में दो साल से अपनी ससुराल वाडी में पत्नी के साथ रह रहा था। जहां उसने एक छोटे से विवाद से सास को मौत के घाट उतारा है। 

आपको बता दें कि वह इस इलाके में मजदूरी का काम करता है।इस घटना के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि प्लॉट के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर रविवार दोपहर अजय और उसकी सास लताबाई नागोराव खिलारे में कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी सोनी सोनुले और भतीजी समीक्षा पैकाराव को पीटना शुरू कर दिया। 

इस घटना में पिटाई में अजय की सास लताबाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी पत्नी सोनी और भांजी समीक्षा भी घायल हो गईं। पत्नी और भांजी  का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अजय अपनी सास को खून से लथपथ और पत्नी व भतीजी को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने अजय को शिवारा से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अखाड़ा बालापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है