महाराष्ट्र

Published: Mar 17, 2022 08:44 AM IST

Maharashtra Corona Updatesमहाराष्ट्र कोरोना : महामारी का कहर हुआ कम, बीते 24 घंटों में 237 नए मामले, 2 मौतें, 455 मरीज ठीक होकर घर लौटे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra Corona) में जहाँ कुछ दिनों से कोरोना पर लगाम कसती सी महसूस हो रही थी। वहीं राज्य में एक बार फिर एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती दिखी है। बीते 24 घंटों में राज्य में 237 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही साथ ही पिछले 24 घंटे में 2 मरीज की मौत भी हुई है। वहीं इन 24 घंटों मेंराज्य में 455 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

फिलहाल राज्य की मृत्यु दर 1.82% है। वहीं राज्य में अब तक 77,21,365 मरीज, कोरोना से उबर चुके हैं। नतीजतन, राज्य में ठीक होने की दर फिलहाल 98.10% है। वहीं राज्य में अब तक 7,87,94,179 कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं।इसके साथ ही राज्य में फिलहाल 2075 एक्टिव मरीज हैं। वहीं सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। यहाँ फिलहाल 334 एक्टिव मरीज हैं। 

इसके साथ ही अगर देश की बात करें तो बीते 24 घंटों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2,876 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही इस घटक महामारी के मामलों की कुल संख्या 4,29,98,938 हो गई है। जबकि फिलहाल एक्टिव मामले 32,811 हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 98 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5,16,072 हो गई।