महाराष्ट्र

Published: Feb 01, 2022 08:43 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र : कोरोना अपने उफान पर, बीते 24 घंटों में 35,453 नए केस, 39 मौतें, ओमिक्रॉन के आंकडें भी बढे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. जहाँ देश में कोरोना कि स्पीड फिलहाल टॉप गियर पर है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra)में भी यह बेकाबू रफ़्तार से कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में 35,453 लोगों के कोरोना (Coronavirus)से संक्रमित मिलने पर अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 77,21,109 हो गई है। वहीं साथ ही बीते 24 घंटे के डॉक्टरों 39 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,42,611 पर पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो राज्य में बीते 24 घंटे में 15,140 लोग अब कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जिससे अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 73,67,259 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 2,07,350 पर पहुंच गया है। जिनमें से 11,74,825 कोरोना मरीज होम क्वारंटाइन और 2,798 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। राज्य में रिकवरी रेट 95।42% और डेथ रेट 1।85% दर्ज किया गया है ।

बढ़ा ओमिक्रॉन का आंकड़ा

वहीं स्वास्थ्य विभाग आन्कोदों के अनुसार  महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 91 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 18 मरीज उपराजधानी नागपुर में ही दर्ज हुए हैं। जबकि 11-11 मरीज औरंगाबाद, नवी मुंबई और रायगड़ में सामने आए हैं। वहीं 8-8 मरीज राजधानी मुंबई और ठाणे में पाए गए हैं। इसके अलावा 5-5 मरीज सतारा और सिंधुदुर्ग में मिले हैं। 4-4 मरीज पिम्परी चिंचवड़, पुणे शहर और अमरावती में दर्ज हुए हैं। यवतमाल और पुणे ग्रामीण में 1-1 मरीज मिला। राज्य में अब तक 3,221 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 1,682 लोग ठीक भी हुए हैं।

मुंबई में कोरोना की रफ्तार पर हुआ काबू 

वहीं राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार अब काबू में आती दिख रही है। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (Mumbai Coronavirus Case) के 960 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 9,900 हो गई है।संक्रमण के घटते मामलों के बीच मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। बुलेटिन के मुताबिक मुंबई में रिकवरी रेट 97 फीसदी हो गया है।