महाराष्ट्र

Published: Apr 17, 2022 07:08 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 127 नए मामले आए सामने, 24 घंटे के भीतर एक भी मौत नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 127 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वालों की तादाद बढ़कर 78,75,845 और मृतक संख्या 1,47,827 हो गई है। यह जानकारी रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

107 कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 107 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,27,372 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 646 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

राज्य में अब तक 7,98,66,301 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से अब तक 78,75,845 COVID-19 पॉजिटिव (09.86%) पाए गए हैं।

मुंबई में 55 नए मामले

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,058,765 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 35 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,854 हो गई है। फिलहाल शहर में 349 एक्टिव मरीज है।