महाराष्ट्र

Published: Mar 13, 2022 09:36 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में 24 घंटों में मिले कोरोना के 324 नए केस, 2 लोगों की हुई मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई, महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना (Corona New Cases) ने नए 324 मामले मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 78,70,951 हो गई। वहीं, 2 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। राज्य में मृतक की संख्या बढ़कर 1,43,752 हो गई। हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की यह जानकारी दी है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के 31 और पुणे शहर से 70 नये मामले सामने आए है। पुणे से कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 149 नये मामले सामने आए है। मुंबई में 70 नये मामले दर्ज किए गए। पुणे और लातूर में कोरोना संक्रमित 2 लोगों की  मौत हुई। मुंबई के पास पनवेल और अहमदनगर जिले में कोरोना के एक-एक मरीज की मौत हुई। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 525 रोगी ठीक हुए है। जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,20,474 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98।09 प्रतिशत हो गयी है। मृत्यु दर 1।82 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,721 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 7,85,90,233 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 62,047 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई।